भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में दूसरा दिन, राहुल ने भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन

Date:

Share

राहुल गांधी की ओर से आयोजित भारत जोड़ों यात्रा का राजस्थान में दूसरे दिन की यात्रा झालरापाटन से शुरू हुई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में दूसरा दिन है। यात्रा आज सुबह 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, गहलोत कैबिनेट के मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी राहुल गांधी के साथ चलें। इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से लंबी सियासी मंत्रणा भी की।

भाजपा कार्यालय पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन
भारत जुोड़ो यात्रा आज जब झालावाड़ में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल गांधी ने भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राहुल गांधी के हाथ हिलाकर किए गए अभिवादन से भाजपा कार्यालय पर खड़े लोग भी मुस्कुराए। राहुल गांधी के साथ चल रहे अन्य कांग्रेस के नेताओं ने भी भाजपा कार्यालय की तरफ हाथ हिलाए। बताया जाता है कि झालावाड़ से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह का कार्यालय भी यहीं हैं।
सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होने के बाद करीब 8 बजे राहुल गांधी ने आधे घंटे का टी ब्रेक लिया और उसके बाद यात्रा फिर से चल पड़ी। यात्रा सुबह 10 बजे झालरापाटन के देवरी घाट पहुंचेगी जहां पर यात्रा के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई है।
वहीं देवरी घाटा में लंच ब्रेक के बाद यात्रा 3:30 बजे कोटा प्रवेश कर जाएगी, यहां से कोटा में यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। शाम 6:30 बजे यात्रा रामगंज के हिरिया खेड़ी पहुंचेगी जहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा और उसके बाद दर्रा के मोरु कलां खेल मैदान में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
इधर यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कठपुतली का खेल भी देखा। कठपुतली कलाकारों ने राहुल गांधी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिस पर राहुल गांधी उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान राहुल गांधी ने कई अन्य स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात की और उनसे चर्चा की।
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन झालरापाटन के काली तलाई से लेकर झालावाड़ के चंद्रभागा चौराहे तक करीब 34 किलोमीटर का सफर किया।

Share

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत में बनी इन 5 whisky की दिवानी है दुनिया

Amrut Distilleries: बेंगलुरु में निर्मित, अमृत डिस्टिलरीज (सिंगल माल्ट...

ઝોલા છાપ ડોક્ટરનું નવું એક કારસ્તાન!

ઝોલા છાપ ડોક્ટરનું નવું એક કારસ્તાન!   તાવમાં સપડાયેલી આઠ મહિનાની...
error: Content is protected !!