गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, कुछ के दबने की आशंका.

Date:

Share

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। घटना का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची हैं। राहत कार्य शुरू किए गए हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अभी तक घटनास्थल से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन दावा यह भी किया जा रहा है कि मलबे में तीन लोग दबे हो सकते हैं।

बताया जाता है कि बनासकांठा जिले के पालनपुर में आरटीओ सर्किल पर इस ब्रिज का निर्माणकार्य चल रहा था। इसी दौरान सबसे अधिक ऊंचाई वाली जगह पर रखी एक गटर टूट गई। इससे पुल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे में निर्माणाधीन पुल के नीचे खड़ा एक रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली चपेट में आ गई। जैसे ही हादसे की सूचना पुलिस को मिली अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में टीमें मौके पर रवाना की गईं। जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। 

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। गुजरात कांग्रेस के नेता अमित चावड़ा (Congress Leader Amit Chavda) ने गुजरात सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पालनपुर आरटीओ सर्कल के पास ओवरब्रिज भरभराकर ध्वस्त हो गया। इसके मलबे में एक रिक्शा चालक समेत तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। यह पुल नहीं वरन भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। अब फिर से अधिकारी बदले जाएंगे, क्या ऐसा किया जाएगा?

इसे गुजरात का सबसे ऊंचा पुल बताया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ही पुल के ध्वस्त होने से विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। अभी पिछले महीने ही गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग को चूड़ा से जोड़ने वाला पुल भरभरा कर गिर गया था। इससे ट्रक समेत कई वाहन नदी में गिर गए थे। घटना में 10 लोग भी पानी में गिरे जिनको समय रहते बचा लिया गया। यह पुल 40 साल पहले ही बना था। यह पुल भोगावो नदी पर बना था। सनद रहे पिछले साल मोरबी ब्रिज हादसे में 135 लोगों की मौत हुई थी। 


Share

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

અંકલેશ્વરના ચોથી જાગીરના પ્રહરીઓએ અનોખી મતદાર જાગૃકતા રેલી યોજી

-અંકલેશ્વરના ચોથી જાગીરના પ્રહરીઓએ અનોખી મતદાર જાગૃકતા રેલી યોજી -...

કોંગ્રેસના ચાણક્ય એવા દિવંગત અહેમદ પટેલના પુત્રની ખરાબ હાલત, ટિકિટ માટે પગપેસારો.

કોંગ્રેસના ચાણક્ય એવા દિવંગત અહેમદ પટેલના પુત્રની ખરાબ હાલત,...
error: Content is protected !!